अजब-गजब: महिला खुद को मकानमालिक के हाथों लूड़ो में हार गई, पुलिस के पास आई हैरान करने वाली 'महाभारत'

  • यूपी में सामने आई हैरान करने वाला घटना
  • मकानमालिक के साथ महिला खेलती थी लूड़ो और तास
  • पति का वीडियो हो रहा सोशल मीडिया में जमकर वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाभारत में कौरव और पांडवों की कहानी तो आप जानते ही हैं। जिसमें पांडवों ने जुए में सब कुछ हार जाने के बाद द्रोपदी को भी दांव पर लगा दिया था। ऐसा ही एक मामला यूपी के प्रतापगढ़ में सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगें। जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकली मोहल्ला में किराए से रहने वाली एक महिला ने लूड़ो में खुद को ही दांव पर लगा दिया। नतीजा यह हुआ कि वह अपना दांव हार गई है। महिला जिस शख्स के साथ में लूड़ो खेल रही थी वह कोई और नहीं बल्कि उसका मकान मालिक ही है। हार के बाद अब महिला मकान मालिक के साथ रह रहने को तैयार है। यही नहीं अब महिला अपने पति पर भी लिखा-पढ़ी कर उसे छोड़ने के दवाब बना रही है।

पति के भेजे हुए पैसों से खेलती थी लूड़ो

प्रतापगढ़ के देवकली मोहल्ला निवासी महिला का पति छह माह पहले ही नौकरी के सिलसिले में राजस्थान गया था। उसकी पत्नि यहां एक किराए के मकान में रह रही है। पति के मुताबिक, वह अपनी पत्नि को हर महीने उसके खर्च के लिए रुपये भेजता था लेकिन पत्नि अपने मकान मालिक के साथ लूड़ो और ताश खेलती थी।

खुद को हार गई महिला

पति के मुताबिक महिला पहले उसके द्वारा हर महीने भेजे जाने वाले रुपयों को हार गई। लेकिन जब उसके पास पैसे खत्म हो गए तो पत्नी ने लूड़ो पर खुद को ही दांव में लगा दिया। अपने को दांव में हारने के बाद रेनु मकान मालिक के साथ रहने को भी तैयार हो गई।

पति के उड़े होश, पंहुचा थाने

इस मामले की जब पूरी जानकारी महिला के पति को लगी तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में पति प्रतापगढ़ पंहुचा यहां पत्नि ने खुद को हार जाने की बात कही। वहीं महिला ने पति से धमकी देते हुए लिखा-पढ़ी कर भूल जाने की बात भी कही। जिसके बाद से ही पति पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।

वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले की जानकारी अभी तक उसके पास नहीं पंहुची है। हालांकि सोशल मीडिया में पति का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पति का आरोप है कि मकान मालिक ने बहलाफुसलाकर उसकी पत्नि को साथ में रखा है। पति लगातार पत्नि रेनु की वापसी की मांग कर रहा है।

Created On :   16 Oct 2023 2:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story